23.7 C
Raebareli
Wednesday, January 21, 2026

कार पलटने से पिता-पुत्र सहित तीन की मौत

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

शिवगढ़ (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के बांदा बहराइच-राजमार्ग पर रानी खेड़ा ग्रामसभा के कृष्णपाल खेड़ा गांव के समीप बछरावां की ओर से गूढ़ा की ओर आ रही तेज रफ्तार टीयूवी कार सांड को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें चालाक रामदेव (35) पुत्र रामहर्ष निवासी झमई खेड़ा मजरे गूढ़ा, विनोद कुमार पुत्र श्रीराम (27) निवासी गूढ़ा थाना शिवगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायल श्रीराम (65) पुत्र शत्रोहन, संतोष कुमार पुत्र श्रीराम, तारा देवी पत्नी संतोष कुमार, 8 माह मासूम बालिका पुत्री संतोष कुमार को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां ले जाया गया। जहां श्रीराम पुत्र शत्रोहन की मौत हो गई। इस हृदय विदारक दर्दनाक हादसे में पिता पुत्र सहित एक ही गांव के तीन लोगों की मौत से गांव में मातम छा गया है। करुण चीख-पुकार से समूचे गांव में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है की श्रीराम अपने परिवार के साथ रायबरेली बेटे की कोर्ट मैरिज कराने गए थे जहां से वापस लौट रहे तभी रानी खेड़ा के कृष्णपाल खेड़ा के समीप हुई दर्दनाक घटना में तीन लोग मौत के गाल में समा गए।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest