34.7 C
Raebareli
Monday, May 18, 2026

कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

हरचंदपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के गुलूपुर के पास तेज र तार वैगनआर कार ने मोटर साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार सच्चिदानंद अवस्थी पुत्र लाल बिहारी अवस्थी निवासी 532ध्262 मदेहगंज थाना हसनगंज लखनऊ घायल हो गए। वहीं  कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से सटे खंभे से जा टकराई। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं कार सवारों को मामूली चोटें आई राहगीरों की मदद से घायल को आनन-फानन एंबुलेंस से नजदीकी सीएचसी पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख सच्चिदानंद को जिला अस्पताल रिफर कर दिया है।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest