18.1 C
Raebareli
Thursday, January 22, 2026

कलयुगी बेटे ने फावड़े से कर दी बाप की हत्या

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

रायबरेली। काफी मन्नतों के बाद मिले जिस बेटे को बाप बुढ़ापे की लाठी समझ रहा था उसी बेटे ने बेरहमी से बाप का कत्ल कर दिया। रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली हत्या की यह वारदात सरेनी थाना क्षेत्र में हुई है। बाग में सो रहे बेटे को जगाना बाप की जान पर बन आया। गुस्से में उठे बेटे ने बाप पर फावड़े से हमला कर दिया। गंभीर अवस्था में बाप को जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से मृतक के परिजनों में जहां कोहराम मचा हुआ है वहीं बेटे की इस शर्मनाक हरकत से पिता-पुत्र का पवित्र रिश्ता शर्मसार हो गया है। फिलहाल पुलिस ने हत्यारे बेटे को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार सरेनी थाना के अंतर्गत ग्राम भीटी हुल्लापुर निवासी शिव नंदन सिंह (70) पुत्र देशराज सिंह सुबह आम के बाग में सो रहे अपने पुत्र को जगाने लगे तभी सोकर उठे उनके पुत्र रमेश बहादुर सिंह (46) ने फावड़े से हमला कर दिया जिससे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग शिव नंदन सिंह को इलाज हेतु जिला अस्पताल लाया गया,जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची सरेनी पुलिस द्वारा अभियुक्त रमेश बहादुर सिंह को गिर तार कर लिया गया है। सरेनी कोतवाल ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा जाएगा।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest