12.1 C
Raebareli
Wednesday, January 21, 2026

ओवर ब्रिज पर बने गड्ïढों को डामरीकृत कराए जाने की मांग

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

बछरावां (रायबरेली)। बांदा-बहराइच राजमार्ग स्थित ओवरब्रिज निर्माण की कार्यदाई संस्था द्वारा  कराए गए काम की  पोल खोल कर रख दी है। बताते चलें कि  रायबरेली की सांसद सोनिया गांधी द्वारा कस्बे को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए ओवर ब्रिज की  संस्तुति की गई। जिसके बाद  बांदा बहराइच राजमार्ग पर ओवर ब्रिज का निर्माण कराया गया था। वर्तमान समय में ओवर ब्रिज बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुका है। आवागमन में वाहन स्वामियों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ओवर ब्रिज पर बने गड्ïढे बारिश में जलभराव की भी समस्या बनी हुई है। क्षेत्रीय हरि कृष्ण पांडे, वीरेंद्र गौतम, मनोज मिश्रा, ओम प्रकाश मिश्रा, बृजेश वर्मा, संजय वर्मा, सचिन चौधरी, सचिन सोनी आदि लोगों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि ओवर ब्रिज पर बने गड्ïढों को पुन: डामरीकृत कराया जाए और ओवर ब्रिज की कार्यदाई संस्था विरुद्ध कार्यवाही की जाए। बताते चलें कि ओवर ब्रिज के दोनों तरफ लगी लाइटें भी रात में नहीं जलती हैं। जिससे अराजक तत्वों का भी ओवर ब्रिज पर जमावड़ा बना रहता है जिसकी शिकायत क्षेत्रीय लोगों ने कई बार बछरावां पुलिस से की है। क्षेत्रीय लोगों की शिकायत पर बछरावां पुलिस ने कई बार कार्यवाही भी की है।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest