33.4 C
Raebareli
Thursday, May 14, 2026

एसजेएस में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

बछरावां (रायबरेली)। कस्बा स्थित एसजेएस पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता समारोह में विद्यालय के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रबंधक अग्रज सिंह, सह प्रबंधिका डाक्टर अनुश्री सिंह व प्रधानाचार्य सुधा सिंह द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता में नर्सरी के छात्र छात्राओं की एकल दौड़ में अक्षांश, दिव्य, अनय ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। युगल दौड़ में प्रखर, वैष्णवी, प्रांजल रमसा क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय रहे। केजी की मेंढक दौड़ में संगम, आर्यन व अथर्व ने प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। भोजन दौड़ में भावना, आर्य व तनवी प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा प्रथम की कंगारू दौड़ में रौनक अक्षत व जतिन क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय रहे। गेंद संग्रह दौड़ में अवनी, आराध्या, वृद्धि प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रही. कक्षा दो के अनिरुद्ध, आदिनाथ, अभिनव ने भी प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजय बच्चों को विद्यालय प्रबंध तंत्र द्वारा प्रतीक चिन्ह मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय परिवार के कमलेंद्र सिंह, आदर्श श्रीवास्तव, जीतेश श्रीवास्तव, सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अध्यापक उपस्थित रहे।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest