36.5 C
Raebareli
Sunday, May 17, 2026

एम0एल0सी0 ने मुझे मारने के लिए बुलाये है बदमाश : वीरेंद्र यादव

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। जिला पंचायत सदस्य वीरेन्द्र यादव ने स्थानीय राही पर्यटन गृह में पत्रकार वार्ता को सन्बोधित करते हुए कहा कि उनकी बढ़ती लोकप्रियता के कारण एम0एल0सी0 दिनेश प्रताप सिंह व हरचन्दपुर विधायक राकेश प्रताप सिंह उनकी हत्या कराने पर उतारू हैं । उनकी हत्या किये जाने के लिए गैर प्रान्त के बदमाश एम0एल0सी0 ने बुलवाये हैं । यादव ने उत्तर प्रदेश के महामहिम राज्यपाल सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर अपनी सुरक्षा किये जाने की प्रार्थना की है । वीरेन्द्र यादव ने अपने शिकायती पत्र में कहा है कि दिनेश प्रताप सिंह एम0एल0सी0 दिनेश प्रताप सिंह व विधायक राकेश प्रताप सिह प्रार्थी की हत्या की साजिश रच रहे हैं । प्रार्थी की हत्या के लिए गैर जिले के बदमाश बुलवाये गये हैं । स्थानीय बदमाश उनकी दिनचर्या पर नजर रख रहे हैं । बाहरी बदमाशों को पैसे की व्यवस्था दिनेश प्रताप सिंह व राकेश सिंह कर रहे हैं । उन्होनें कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा जिन बदमाशों पर 25 – 25 हजार रूपये का इनाम घोषित है , वे दिनाँक 18 – 06 – 2019 को जिला अस्पताल में उपस्थित थे ,ये भी एम0एल0सी0 के षड्यन्त्र में शामिल है । वीरेन्द्र यादव ने इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी एवं अपनी जान – माल की सुरक्षा व्यवस्था किये जाने की माँग की है ।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest