24.9 C
Raebareli
Wednesday, January 21, 2026

अब वीरे दी वेडिंग के डायरेक्टर शशांक घोष के साथ आ रहे हैं वरुण धवन?

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो
अक्टूबर स्टार वरुण धवन की झोली में इन दिनों बॉलिवुड की तमाम फिल्में हैं और वह अपने कमिटमेंट्स पूरे करने में लगे हैं। इन दिनों करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म कलंक की शूटिंग में व्यस्त हैं। अब खबर है कि वरुण वीरे दी वेडिंग के डायरेक्टर शशांक घोष के साथ भी फिल्म करने जा रहे हैं।
दरअसल वरुण ने हाल ही में अपने इंस्टा स्टोरी पर शशांक के साथ एक सेल्फी पोस्ट की, जिसने हाल ही में वीरे दी वेडिंग बनाई है। वरुण ने तस्वीर पर लिखा था, जल्द आ रहा हूं। इस पोस्ट के बाद से ही उनके फैन्स अब यह जानने को बेताब हैं कि आखिर वह कौन सी फिल्म होगी।
वर्क फ्रंट की बात करें तो वरुण कलंक के अलावा रेमो डिसूज़ा की रणभूमि में भी नजऱ आनेवाले हैं, जो एक डांस वेंचर है। इस फिल्म में वह कटरीना कैफ के साथ नजर आनेवाले हैं। कलंक की बात करें तो इस फिल्म में वरुण आलिया को ऑपोजि़ट नजऱ आएंगे, जिसमें आदित्य रॉय कपूर सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित भी नजऱ आनेवाले हैं।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest