43.7 C
Raebareli
Saturday, May 16, 2026

अपराधियो ने बुजुर्ग को मारपीट कर रुपये व मोबाइल लेकर हुए फरार

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

हरचंदपुर (रायबरेली): हरचंदपुर थाना क्षेत्र में दो युवकों ने चाकू के बल पर एक वृद्ध से मारपीट करके 17 हजार रुपये लूट लिए।पीड़ित बुजुर्ग ने इसकी शिकायत हरचंदपुर थाने में दर्ज कराई।

जानकारी के मुताबिक हरचंदपुर थाना क्षेत्र के बल्दूपुर निवासी छेदी लाल पुत्र कंधई अपनी नातिन की शादी का सामान खरीदने के लिए पैसा निकालने हरचंदपुर की बैंक ऑफ़ बड़ौदा शाखा पहुंचा।जहाँ से उसने 17 हजार रुपये निकाले। उसके बाद वो हरचंदपुर टैम्पो स्टैंड में खड़ा होकर टैम्पो का इंतज़ार करने लगा।तभी बाइक सवार दो युवक आये और उन्होंने वृद्ध से पूछा कहाँ जाना है। वृद्ध ने बताया कि वह महराजगंज जाएगा। विश्वास में आये बुजुर्ग बाइक सवारों के साथ बैठकर चल पड़ा। युवकों ने वृद्ध को मालिनपुर के पास सुनसान देखकर चाकू के बल पर मारपीट कर 17 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया।पीड़ित बुजुर्ग ने थाने में तहरीर दे दिया है।

हरचंदपुर एसओ ने पीड़ित का मेडिकल कराकर आवश्यक कार्यवाई शुरू कर दी है।

अनुज मौर्य /पवन मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest