32.5 C
Raebareli
Saturday, May 16, 2026

अटल के जन्मदिन पर मरीजों में बांटे फल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली)। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेई की जन्म दिवस पर क्षेत्र में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला महिला मोर्चा जिलामंत्री सुधा अवस्थी ने भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई के जन्मदिन पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजगंज में मरीजों को फल वितरित किया तो वहीं नगर पंचायत महाराजगंज में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर नगर पंचायत अध्यक्ष सरला साहू, उनके पति वरिष्ठ भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी व मौजूद अधिशाषी अधिकारी सभासदों तथा नगर पंचायत कर्मियों ने पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर गरीबों की सहायता का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में विजय कुमार धोनी, सतीश कुमार कुशमेश, रामखेलावन वैश्य, श्याम लाल साहू, सभी सभासदों ने भी विचार व्यक्त किए और लोगों का मुंह मीठा कराया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक श्री त्यागी ने कहा उनके कृतित्व और उनके विचार सदैव प्रासंगिक रहेंगे। इस मौके पर वरिष्ठ लिपिक रामचन्द्र त्यागी, जमुना प्रसाद, रामभारत यादव आदि भी मौजूद रहे। जबकि ब्लॉक सभागार में बीडीओ राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में अटल जी का जन्म दिवस मनाया गया इस मौके पर शेखर शुक्ला, धर्मेन्द्र देव सिंह, प्रमोद अवस्थी, मनोज कुमार, नाहिद अनवर के अलावा बड़ी तादाद में प्रधान, बीडीसी मौजूद रहे।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest