36.5 C
Raebareli
Sunday, May 17, 2026

अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

मोहनलालगंज (निगोहां)। निगोहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव भद्दी शीर्ष के नजदीक पानी भरे एक गड्ढे में शुक्रवार सुबह युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के कपड़ों की तलाशी के दौरान जेब में माचिस की तीलियां मिली । मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्रामीण सुबह जब शौच के लिए गए थे तो पानी के गड्ढे में युवक का शव दिखाई पड़ा यह सूचना ग्रामीणों में आग की तरह फैल गई पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई युवक चेक दार लाल शर्ट और काली पैंट पहन रखी थी ग्रामीणों ने हत्या की शंका जताई है। निगोहा थाना एसएसआई रामफल मिश्रा ने मय टीम के साथ मौका मुआयना किया। गड्डे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले शव के पैरों में चप्पल व जूते न होने की वजह से ग्रामीणों का मानना है कि उसकी हत्या कर शव को गड्ढे में फेंके जाने की आशंका हैं । किसी की नजर लाश पर नहीं पड़े, इसलिए लाश को गड्डे में डाल दी। एसएसआई रामफल मिश्रा का कहना है कि पूरे मामले की तहकीकात शुरू कर दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।

धीरेन्द्र बहादुर सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest