44.3 C
Raebareli
Sunday, May 17, 2026

अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत और दूसरा गंभीर रूप से घायल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

बछरांवा (रायबरेली)। बछरावां रायबरेली थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो मोटरसाइकिल सवारों को किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी टक्कर इतनी भयानक थी कि मोटरसाइकिल ब्रिज पर काफी दूर जा गिरी और मोटरसाइकिल चला रहा युवक ब्रिज की रेलिंग से लड़ता हुआ ब्रिज पर ही गिर गया और पीछे बैठा युवक झटके से ब्रिज के नीचे जा गिरा इस घटना में पीछे बैठे युवक की मौत हो गई ।प्राप्त जानकारी के अनुसार विक्रम सिंह पुत्र कृष्ण देव सिंह अपने साथ काम करने वाले प्रियांशु पुत्र सुनील कुमार निवासी शाहजहांपुर के साथ एम्स रायबरेली में इलेक्ट्रिकल वर्क कराते थे यह दोनों अंबर इलेक्ट्रोटेक लिमिटेड दिल्ली की कंपनी के कर्मचारी थे विक्रम सिंह प्रोजेक्ट इंजीनियर के पद पर था विक्रम सिंह 342 फेस 3 कबीर नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी एजी 33 का रहने वाला था और प्रियांशु पुत्र सुनील कुमार उम्र 30 वर्ष शाहजहांपुर का रहने वाला था वह वर्क इंचार्ज के पद पर था दोनों खाना खाने के लिए लखनऊ की तरफ गए थे वहां से रात 11:00 बजे लौटते समय उनके साथ या दुर्घटना घटी। इस दुर्घटना में विक्रम सिंह की ब्रिज से काफी ऊंचाई से सिर के बल गिरने के कारण सिर में गंभीर चोट आ गई जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

अनुज मौर्य/अनूप सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest