35.3 C
Raebareli
Tuesday, May 19, 2026

अज्ञात बाइक की टक्कर से युवक गम्भीर रूप से हुआ घायल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महाराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के चौकी थुलवांसा के पास अज्ञात बाइक द्वारा टक्कर मार देने से ग्राम प्रधान हसनपुर केशव चौधरी के लड़के देवेंद्र कुमार चौधरी उर्फ शुभम 22 गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। विवरण के मुताबिक थाना बछरावां क्षेत्र के चौकी थुलेहंडी के हसनपुर गांव के रहने वाले ग्राम प्रधान केशव कुमार चौधरी का पुत्र देवेंद्र कुमार चौधरी उर्फ शुभम रायबरेली से शाम बाइक से 6:00 बजे वापस घर लौट रहा था, सभी थुलवांसा बाजार में सामने से आ रहे बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह बाइक समेत रोड पर सर के बल आ गिरा। सूचना मिलते ही थुंलवासा पुलिस मौके पर पहुंची, घायल को सीएचसी महराजगंज ले आई, जहां प्राथमिक उपचार करके डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रिफर किया। बताते है कि जिला अस्पताल पहुंचने पर वहां से उसे ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया है। दूसरी ओर टक्कर मारने वाला बाइक चालक मौका देखते हुए भाग निकला।

रिपोर्ट अशोक यादव

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest