38.7 C
Raebareli
Thursday, May 14, 2026

सड़क दुर्घटना में घायल वृद्व की हुई मौत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

डलमऊ (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के जोतियामऊ गांव में घर के सामने खड़े वृद्ध को तेज रफ्तार बाइक सवार युवकों की ठोकर से घायल वृद्ध की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार जोतियामऊ गांव निवासी मंगल सोनकर (65) अपने घर के पास सड़क किनारे खड़े थे तभी तेज रफ्तार गति से आते हुए बाइक सवार युवकों ने अनियंत्रित होकर बाइक से जोरदार टक्कर मार दी।जिससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया।परिजनों ने आनन-फानन में घायल अवस्था में मंगल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ पहुंचाया जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। जिला अस्पताल में देर रात इलाज के दौरान मंगल सोनकर की मृत्यु हो गई। ग्रामीणों ने एक्सीडेंटल बाइक को अपने कब्जे में लेकर पुलिस को सुपुर्द कर दिया है लेकिन बाइक सवार मौके से भागने में कामयाब रहा। कोतवाली प्रभारी मणिशंकर तिवारी ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया गया है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest