37.6 C
Raebareli
Tuesday, May 19, 2026

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने की जीवनलीला अपनी समाप्त

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सलोन (रायबरेली)। सलोन कोतवाली अंतर्गत ग्राम सभा उसरी में 26वर्षीय विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसी के कमरे में दुपट्टे से झूलता मिला।मृतका के पिता बेटी का हालचाल जानने उसके ससुराल पहुँचे तो बेटी की मौत की खबर सुनकर दंग रह गये।इस दौरान उसके ससुराल का कोई भी व्यक्ति मौके पर नही दिखा।पुलिस ने घटना स्थल पहुँचकर विवाहिता का शव फंदे से उतार कर पीएम के लिए दिया है।पुलिस के मुताबिक शव सड़ चुका था और उससे दुर्गंध आ रही थी ।जिससे विवाहिता को मौत लगभग60 घण्टे पहले ही हो चुकी थी।सलोन कोतवाली अंतर्गत ग्राम सभा उसरी निवासी अजय कुमार पुत्र सजनलाल निर्मल मुम्बई में नौकरी करता है।शुक्रवार को अजय की पत्नी बीनू का उसी के कमरे के अंदर दुपट्टे से लटका हुआ था।सूचना पर क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी कोतवाली पुलिस के साथ घटना स्थल पहुँचकर जांच पड़ताल शुरू की।ख़बर इखे जाने तक मुकदमा पंजीकृत नही हुआ था।सलोन कोतवाल राम आशीष उपाध्याय ने बताया की मामले की जांच कर कार्यवाही की जायेगी।

अनुज मौर्य/प्रदीप गुप्ता रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest