43.5 C
Raebareli
Thursday, May 14, 2026

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव पेड़ से लटकते मिलने से मचा हड़कंप

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

नसीराबाद (रायबरेली)। गुरूवार की शाम घर गायब हुई विवाहिता की लाश संदिग्ध अवस्था में आम के पेड़ पर उसी की धोती से लटकती पायी गयी |ग्रामीणों का कहना है कि पति पत्नी में किसी बात को लेकर अनबन चल रही है, विवाहिता आये दिन ससुराल में पति की घरेलू हिंसा का शिकार हो रही थी |प्रधान की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
नसीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे लाला मजरे परैया निवासी कुसुमा 38 साल पत्नी छेदीलाल सरोज पूरे गुरूवार की शाम अचानक गायब हो गई शुक्रवार की सुबह उसकी लाश मटन नाला के बगल पांडे जी की फुलवारी में जमीन से 6 फीट ऊपर आम की डाल से विवाहिता की धोती से लटकती मिली ।पति ने बताया की वह शाम को जब काम से घर वापस आया तो देखा मेरी पत्नी घर पर नहीं है शाम से गायब हुई जो कि हमने पूरे गांव में ढूंढा कहीं पता नहीं लगा सुबह लोगों द्वारा सूचना मिली तो मौके पर हम लोग पहुंचे ।बाद में घटना की सूचना ग्राम प्रधान देवेन्द्र कुमार मिश्रा ने घटना की सूचना थाने को दी बताते है ।विवाहिता के तीन बच्चे हैं बड़ी लड़की नेहा 10 वर्ष दूसरा लड़का मिथुन 8 वर्ष शालू 1 वर्ष । थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है शव को पीएम हेतु रायबरेली भेजा जा रहा हैं ।

अनुज मौर्य/मुस्तकीम अहमद रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest