43.5 C
Raebareli
Thursday, May 14, 2026

संदिग्ध परिस्थितियों में सीमेंट फैक्ट्री के टैंकर ड्राइवर की मौत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुंदनगंज खैरानी में स्थित एमपी बिरला सीमेंट फैक्ट्री के लिए थर्मल पावर हाउस ऊंचाहार से राख ढोने वाले टैंकर ड्राइवर की फैक्ट्री के अंदर अचानक तबीयत खराब हो गई। ड्राइवर को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां लाया गया जहां पर लगभग 1:00 बजे दोपहर उसकी मौत हो गई ।प्राप्त जानकारी के अनुसार अवधेश प्रताप सिंह पुत्र शेर बहादुर सिंह उम्र 45 वर्ष ग्राम बहुत बहुतई खेड़ा थाना नसीराबाद के रहने वाले थे ।वह एनटीपीसी से राख ढोने वाले टैंकर में ड्राइवर थे ।वह सुबह ऊंचाहार एनटीपीसी से राख लाद कर आए थे और राख उतारने के बाद जब वह वापस होने लगे तभी गेट के अंदर अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई तब कंपनी के कर्मचारियों के द्वारा एंबुलेंस को सूचना दी गई मौके पर एंबुलेंस पहुंची और अवधेश सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां लाया गया जहां पर लगभग 1:00 बजे उनकी मौत हो गई। परिवार वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिश्रा में पहुंच गए हैं ।थानाध्यक्ष रवेंद्र सिंह ने बताया है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

रिपोर्ट अनुज मौर्य/अनूप कुमार सिंह

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest