40.4 C
Raebareli
Thursday, May 14, 2026

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने लगाई फाँसी ,मौत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। ऊंचाहार रिश्तेदारी मे आयी विवाहिता ने घर के अंदर फांसी लगाई।उस समय घर मे कोई नहीं था। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी ।

मामला कोतवाली क्षेत्र के गाँव नजनपुर का है गाँव के शिवचनद्र की ससुराल का है डूंडीबाग गाँव मे है शिवचंद अपने घर का निर्माण कर रहे थे जिसमे काम करने के लिए उनके ससुराल से रिश्तेदार आए थे ।जिसमे उनके साले अनिल कुमार और उनकी पत्नी अर्चना भी आए थे गुरुवार को निर्माण काम बंद था , इसलिए अनिल वापस अपने घर चला गया था , लेकिन उनकी पत्नी अर्चना यहीं पर थी दोपहर बाद शिवचंद अपने खेत मे काम करने चले गए और उनकी पत्नी बैंक मे रुपये निकालने गयी थी घर मे अर्चना अकेली थी शाम करीब चार बजे जब शिव चंद घर पहुंचे तो घर का नजारा देखकर दंग रह गए घर के दीवाल के सहारे छज्जा के छल्ले मे साड़ी से लगे फांसी के फंदे पर अर्चना का शव लटक रहा था इस घटना के बाद घर मे कोहराम मच गया और उनके घर पर गाँव के लोगो का मजमा लग गया । घटनास्थल पर थाना ऊंचाहार की पुलिस पहुंची शव को कब्जे मे ले लिया पुलिस घटना की जांच कर रही है।

अनुज मौर्य/मनीष श्रीवास्तव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest