36.5 C
Raebareli
Sunday, May 17, 2026

श्री आनंदी देवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य के निधन से शोक की लहर

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

खीरों (रायबरेली)। विकास क्षेत्र के भीतरगांव स्थित आनन्दी देवी इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य का बीमारी के बाद निधन हो गया। बीते दिनों पैरालिसिस अटैक व ब्रेन हेमरेज हो जाने के कारण उन्हें लखनऊ के सहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रधानाचार्य के निधन की खबर से कॉलेज के शिक्षकों व क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार डलमऊ गंगा घाट पर किया गया।

जानकारी के अनुसार श्री आनंदी देवी इंटर कॉलेज भीतरगांव के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश शुक्ला बीते दिनों पैरालिसिस अटैक व ब्रेन स्ट्रोक से बीमार हो गए। इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। कई दिनों तक मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज किया गया। उसके बाद उन्हें सहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार को इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। श्री शुक्ल एक योग्य प्रशासक होने के साथ-साथ कुशल शिक्षक एवं मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन के समाचार से समूचे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई उनके सेनी गांव स्थित आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वाले लोगों का तांता लगा रहा। शुक्रवार को उन्हें क्षेत्रीय लोगों ने भावभीनी विदाई अर्पित की कॉलेज के सभी शिक्षकों को बच्चों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। दोपहर बाद डलमऊ गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया,शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में रामखेलावन निर्मल, दुर्गा शंकर शुक्ला, संतोष मिश्रा,गिरजा शंकर मिश्रा पूर्व प्रधानाचार्य, वासुदेव यादव,राजकुमार मिश्रा, संतोष मिश्रा, सर्वेश सिंह प्रधान प्रतिनिधि, रंगनाथ मिश्रा, बउवा प्रधान, अश्वनी मिश्रा, शिव शंकर, हरिशंकर शुक्ला, शिवराम सिंह सहित हजारों की तादाद में क्षेत्रीय लोग गंगा घाट पर मौजूद रहे।

धर्मेंद्र भारती की रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest