41.5 C
Raebareli
Monday, May 18, 2026

विद्यालय का ताला तोड़कर बेखौफ चोर पंखे व मिड डे मील का राशन उठा ले गए

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सरेनी (रायबरेली)। सरेनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आय दिन कहीं न कहीं चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। कभी-कभी तो चोरी की घटनाओं का खुलासा होता है और कई ऐसी घटनाएं अभी शेष हैं जिनका खुलासा होना बाकी है। एक ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है जहां चोरों ने विद्या के मंदिर को भी अपना निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सरेनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत विमौरा महेश खेडा प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक बदरुद्दजा ने सरेनी थाना प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देते हुए अवगत कराया कि आज दिनांक 22 जुलाई को प्रातः जब वह विद्यालय पहुंचे तो विद्यालय के तीन कमरों के ताले टूटे मिले और उन कमरों से चार सीलिंग फैन एक भगोना व रसोई घर का ताला तोड़कर एक लोहे की कढाई एक स्टील का तसला, 35 थाली, 38 गिलास, 2.500 किग्रा गेहूं व 3.500 किग्रा चावल, 2 गैस सिलेंडर व खाना बनाने का सामान गायब मिला।जब इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी हुई है खोजबीन की जा रही है।

अनुज मौर्य/सन्दीप फ़िज़ा रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest