41.7 C
Raebareli
Thursday, May 14, 2026

रायबरेली में एसपी ने तबादला एक्सप्रेस को दिखाई झंडी, कई थानेदारों की बर्थ सीट बदली

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने पुलिसिंग व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के लिए कई निरीक्षकों / उप निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से उनके क्षेत्र में परिवर्तन कर दिया है।उन्होंने कहा कि जनता को न्याय दिलाने हेतु पुलिस विभाग हरसंभव कार्य कर रहा है।थानेदार फरियादियों की फरियाद को सुने और जो लापरवाही बरतेगा, उसकी थानेदारी जाएगी।इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक भदोखर राजकुमार पाण्डेय को मिल एरिया, निरीक्षक जय प्रकाश सिह यादव को स्वाट प्रभारी से निरीक्षक थाना भदोखर, निरीक्षक अरूण कुमार सिंह साइबर सेल से थानाध्यक्ष खीरों, निरीक्षक राकेश कुमार सिंह प्रभारी डी0सी0आर0बी0 को प्रभारी निरीक्षक थाना गुरुबख्शगंज, जगतपुर थानाध्यक्ष श्याम बाबू शुक्ला को प्रभारी निरीक्षक थाना गदागंज, उ0नि0 रोहित उपाध्याय को पुलिस निर्वाचन प्रकोष्ठ से कोतवाल डलमऊ, हरिशंकर प्रजापति प्रभारी निरीक्षक गुरुबख्शगंज से अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक (कानून व्यवस्था) थाना कोतवाली नगर, मो0तौफीक खान को अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक ऊँचाहार से थानाध्यक्ष जगतपुर, राकेश सिंह यादव को थानाध्यक्ष मिल एरिया से प्रभारी स्वाट टीम, गदागंज थानाध्यक्ष धीरेंद्र यादव को वरिष्ठ उपनिरीक्षक ऊँचाहार, उ0नि0कल्लू सिंह को वरिष्ठ उपनिरीक्षक ऊँचाहार से इसी पद पर सरेनी स्थानांतरित किया गया है।

अनुज मौर्य/पवन मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest