41.6 C
Raebareli
Wednesday, May 20, 2026

योगी सरकार द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री को रोकना लोकतंत्र की हत्या : जूही सिंह

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro
रायबरेली। छात्र संघ के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रयागराज जाते समय सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को रोके जाने की  कड़ी निंदा करते हुए समाजवादी पार्टी की जिला सचिव जूही सिंह ने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकतंत्र की आवाज को दबाना चाहते हैं। आने वाले समय में उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री को इस तरह रोकना इस बात का प्रमाण है कि मौजूदा राज्य सरकार समाजवादी पार्टी से डरी हुई है। घटना को लेकर जहां जिले भर में समाजवादी पार्टी ने प्रदर्शन किया वहीं सपा नेत्री व पार्टी की जिला सचिव जूही सिंह ने योगी सरकार पर सीधा हमला किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को इजाजत थी। जूही सिंह ने इसके लिए सीधे तौर पर सीएम योगी जिम्मेदार ठहराया और कहा कि उनके इशारे पर ही रोका गया और वो नहीं चाहते थे कि अखिलेश यादव प्रयागराज जा सकें। जूही सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार और घोटालों के ढेर पर बैठी भाजपा सच्चाई का गला घोंटना चाहती है। भाजपा इस देश और लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा है। अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए भारतीय जनता पार्टी तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। जिसका मुंहतोड़ जवाब जनता आने वाले लोकसभा चुनाव में देगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के साथ एयरपोर्ट पर जो कुछ भी हुआ वह शर्मनाक है। भाजपा बदले की भावना से काम कर रही है। बता दें कि अखिलेश यादव ने हाल ही में कहा था कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश में योगी सरकार लोगों की उम्मीदों पर उतरने में नाकाम रही है। दोनों सरकारें सिर्फ और सिर्फ दमन की राजनीति कर रही है। विपक्ष के नेता अगर अपनी आवाज उठा रहे हैं तो उनकी आवाज को दबाया जा रहा है। आज दोनों सरकारें अपने वादों को निभाने में नाकाम रही हैं। एक तरफ ये सरकार कहती है कि लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात कहने का अधिकार है। लेकिन आज जब इस सरकार के खिलाफ बात की जा रही है तो मुंह को बंद किया जा रहा है।
Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest