29.5 C
Raebareli
Wednesday, April 1, 2026

युवक की गिरकर हुई मौत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली (लालगंज)। कोतवाली क्षेत्र ग्राम खरगपुर सौताना में युवक की छत से नीचे गिरने के चलते मौत हो गयी। उक्त गांव निवासी सौरभ सिंह पुत्र नागेंद्र सिंह घर की छत पर गया था। काम करते समय अचानक वह छत से नीचे आ गिरा। गंभीर रूप से घायल सौरभ सिंह को आननफानन मे लेकर परिवार के लोग लालगंज सरकारी अस्पताल पहुंचे। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टर ने सौरभ सिंह को मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाई थे।पुत्र की मौत पर पिता नागेंद्र सिंह भाई सोभित सिंह सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।घटना की जानकारी पर कोतवाल विनोद सिंह ने बताया कि पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट की कार्यवाही की है।

अनुज मौर्य/सन्दीप फ़िज़ा रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest