रायबरेली। एक लंबे समझ से पुलिस अधीक्षक के जनसंपर्क अधिकारी के रूप में तैनात यादुनाथ यादव को आखिरकार एक थाने का वरिष्ठ उप निरीक्षक बना दिया। एसपी ने यदुनाथ यादव को मिल एरिया थाने का एसएसआई बनाया है जबकि उनकी जगह पर भदोखर थाने में तैनात रहे दारोगा पंकज त्रिपाठी को उन्होंने पीआरओ की जिम्मेदारी दी है। इसके अलावा खीरो थाने में तैनात कमलेश बहादुर सिंह को एसपी ने राजघाट चौकी का प्रभारी नियुक्त किया है। किए गए तीन तबादलों से अंदाजा लगाया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक जल्द ही थानों पर वर्षों से तैनात थानेदारों पर भी अपनी नजरें इनायत करेंगे।
यदुनाथ यादव बने एसएसआई मिल एरिया, पंकज त्रिपाठी होंगे एसपी के नए पीआरओ














