33.6 C
Raebareli
Monday, May 18, 2026

“मैडम ये पॉलीथिन उठाना ज़रा”, और बाइक सवारों ने कर डाली महिला से टप्पेबाज़ी

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

कस्बे से बाइक सवार टप्पे बाज महिला से आभूषण से भरा बैग लेकर हो गए फरार

लालगंज (रायबरेली)। (कोतवाली) क्षेत्र-लालगंज कस्बे में बाइक सवार बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद कि महिला से नगदी व आभूषण लेकर हुए फरार पुलिस की चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था और बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद की खाकी का किसी तरह भय नहीं जिस तरह से हो रही दिनदहाडे ताबड़तोड़ घटनाएं बाइक सवार उचक्के एक महिला का बैग ले उड़े। बैग में कीमती आभूषण व नकदी थी। शिवाजी नगर रायबरेली की रहने वाली शिवकुमारी अपनी बहन के घर थाना लालगंज के झबरा गांव जाने के लिए बस से लालगंज आई थी। गांधी चौराहे पर खड़े होकर वह अपनी बहन की लडकी का इंतजार कर रही थी। तभी उसके पास बाइक पर सवार दो युवक आकर रुके उसे अपना परिचित बताते हुए गांव छोड़ने की बात कही। विश्वास करके शिवकुमारी उसकी बाइक पर बैठ गई। युवक बाइक लेकर बाईपास की ओर मुड़े तो महिला ने विरोध जताया तभी वीरा पासी चौक के निकट एक युवक ने हाथ में पकड़ी हुई प्लास्टिक की पॉलीथिन नीचे गिरा दी और उससे उठाने के लिए कहा। जैसे ही वह पॉलिथीन उठाने के लिए झुकी युवक उसका बैग लेकर फरार हो गए ।पीड़िता ने बताया कि बैग में 50,000 से अधिक कीमत के जेवर तथा ₹10000 की नगदी थी। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र अधिकारी लक्ष्मीकांत गौतम कोतवाल विनोद कुमार सिंह कस्बा इंचार्ज अजय यादव आदि मौके पर पहुंचे और महिला से घटना की जानकारी ली।

अनुज मौर्य /सन्दीप फ़िज़ा रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest