28.8 C
Raebareli
Wednesday, April 15, 2026

भदोखर पुलिस ने अवैध असलहों के साथ दो को दबोचा

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह के निर्देशन पर चलाए जा रहे अभियान का कुशल पर्यवेक्षण कर रहे सीओ सिटी शेषमणि उपाध्याय का शिकंजा धीरे-धीरे अपराधियों पर कसता जा रहा है। सीओ सिटी के पर्यवेक्षण में चल रहे अभियान के तहत भदोखर पुलिस ने दो अभियुक्तों को अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पकड़े गए अभियुक्तों में से एक का अपराधिक इतिहास भी है। उस पर पहले से मुकदमे दर्ज हैं जो न्यायालय में विचाराधीन हैंै। सीओ सिटी शेषमणि उपाध्याय ने भदोखर पुलिस की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की और थाने में स्थानीय पत्रकारों को बुलाकर पकड़े गए अभियुक्तों के बारे में जानकारी दी।
सीओ सिटी से शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भदोखर पुलिस ने प्रगति पुरम थाना मिल एरिया के मौजूदा और फुरसतगंज जनपद अमेठी के मूल निवासी अनुराग पांडे पुत्र कमल पांडेय तथा मझिगवां थाना हरचंदपुर के निवासी दुर्गेश यादव पुत्र भारत प्रसाद यादव को दो अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को जामा तलाशी के दौरान एक अभियुक्त के पास से 32 बोर की पिस्टल और दूसरे के पास से 315 बोर का एक तमंचा कारतूसों के साथ मिला है। यही नहीं पुलिस ने एक एवेंजर मोटर साइकिल नंबर यूपी-33 एएल-6214 भी बरामद की है। जिसके कागजात अभियुक्त नहीं दिखा सके। सीओ सिटी ने बताया कि अभियुक्तों के पास से बरामद हुई। मोटर साइकिल की भी छानबीन की जा रही है। अवैध असलहों के साथ अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक धीरेंद्र कुमार यादव, रोहित कुमार उपाध्याय, पंकज कुमार सोनकर के अलावां कांस्टेबल अनिल कुमार यादव और अरविंद कुमार शर्मा का योगदान रहा।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest