25.3 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

बेटियां फाउंडेशन की मासिक बैठक हुई संपन्न

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

बेटिया फाउंडेशन करेगा जिले में “मिशन ज्वाला” की शुरूआत

हरदोई। बेटियां फाउंडेशन जिला हरदोई की मासिक बैठक का आयोजन डॉ चित्रा मिश्रा जी के आवास पर किया गया जिसमें बेटियां फाउंडेशन के आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत चर्चा की गई।

बेटियां फाउंडेशन जिला हरदोई में जिले के विभिन्न विद्यालयों में मिशन ज्वाला का आयोजन करेगी प्रदेश अध्यक्ष श्रिया गुप्ता जी ने बताया कि मिशन ज्वाला का उद्देश्य बेटियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देना है जिसके तहत हरदोई जिले के विभिन्न विद्यालयों में समय-समय पर आत्मरक्षा शिविरों का आयोजन किया जाएगा जिसमें आत्मरक्षा के साथ-साथ गुड टच बैड टच एवं दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली विभिन्न प्रक्रियाओं के बारे में भी बेटियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

यह लोग रहे उपस्थित
बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष श्रिया गुप्ता जी,जिलाध्यक्ष रेशमा गुप्ता जी,जिला संरक्षक डॉ. चित्रा मिश्रा जी,जिला संयोजक निरमा देवी जी,जिला महासचिव गीता गुप्ता जी,जिला उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता जी,जिलासचिव सुनीता गुप्ता जी,एकता बंसल जी,सुनीता गुप्ता जी,लक्ष्मी खरे जी,स्नेहलता गुप्ता जी,शानू गुप्ता जी, जिला मीडिया प्रभारी अमन नागर जी आदि लोग उपस्थित रहे।

प्रखर बाथम रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest