40.4 C
Raebareli
Thursday, May 14, 2026

बेखौफ चोरों ने दो घरो को बनाया अपना निशाना, लाखो की नगदी सहित जेवरात किये पार

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

नसीराबाद (रायबरेली)। बेखौफ चोरों ने एक गॉव के दो घरो को बनाया निशाना।चोरों ने दो घरों मे घुस कर 17,000 हजार की नगदी सहित करीब दो लाख की मालियत के सोने चांदी के जेवर पर किया हाथ साफ। यह सनसनी खेज़ मामला नसीराबाद थाना क्षेत्र के रमसापुर मजरे लहंगा गाँव का है घटना की सूचना पाकर 100 डायल पुलिस तो गॉव पहुँची और भुक्तभोगियों से घटना की जानकारी ली, लेकिन थाना पुलिस न तो तहक़ीकात के लिए गॉव पहुँची और न ही तहरीर पर मामला दर्ज किया।

बीती रात अज्ञात चोरों ने नसीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रमसापुर मजरे लहेंगा में पहले किसान ब्रिरजेश कुमार का पुश्तैनी घर फॉद कर छत से नीचे उतरे और कमरे की कुंडी खोल कमरे में रखे दो बक्से का ताला तोड़ा फिर बक्से में रखी 10 हज़ार की नक़दी व करीब दो लाख की मालियत के सोने चांदी के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। इसके बाद चोर पड़ोस के अर्जुन प्रसाद विश्वकर्मा के घर में घुसे और यहॉ भी कमरे में रखी संदूक से 7 हज़ार की नक़दी व 50 हज़ार की मालियत के सोने चांदी के जेवर पर हाथ साफ कर दिया सवेरे घटना की जानकारी होने पर भुक्तभोगियों ने घटना की सूचना 100डायल पुलिस व नसीराबाद थाना पुलिस को दी सूचना पाकर 100डायल पुलिस गॉव पहुंची और घटना की जानकारी हासिल की लेकिन थाना पुलिस ने गॉव पहुंच कर घटना की जानकारी हासिल करना भी मुनासिब नहीं समझा भुक्तभोगी ब्रिजेश व अर्जुन प्रसाद ने घटना की तहरीर थाने में दी है लेकिन पुलिस ने समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं किया था , उधर थाना प्रभारी धीरेन्द्र कुमार यादव का कहना है कि तहरीर मिली है पुलिस गम्भीरता से मामले की जांच कर रही है । जांच के बाद मामला दर्ज होगा।

अनुज मौर्य/मुस्तकीम अहमद रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest