40.2 C
Raebareli
Tuesday, May 19, 2026

बिजली न आने से परेशान जेएनवी के छात्रों ने काटा हंगामा

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली)। क्षेत्र के जवाहर नवोदय विद्यालय में बीती रात बिजली न मिलने से परेशान छात्रों ने हंगामा काटना शुरू किया। आक्रोशित छात्रों ने विद्यालय प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए व्यवस्था सुचारू रूप से उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं विद्यालय प्रशासन ने छात्रों के आरोप को बेबुनियाद बताते हुए बिजली विभाग को दोषी ठहराया है।

जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर से लाइन फाल्ट के चलते जवाहर नवोदय विद्यालय में बिजली सप्लाई नही मिल पा रही थी। जिसके चलते विद्यालय के छात्र छात्राओं को भीषण गर्मी के कारण भारी समस्या उठानी पड़ी। जैसे तैसे दिन तो गुजर गया लेकिन जब रात्रि में भी छात्रों को विद्युत आपूर्ति नही मिली तो उन्होने हंगामा काटना शुरू कर दिया। छात्रों का आरोप है कि विद्यालय में जनरेटर जानबूझकर बन्द कर दिया जब कि प्रशासनिक भवन में विद्युत आपूर्ति बराबर दी जा रही थी। मामले में विद्यालय के प्रधानाचार्य अमर नाथ राय ने हंगामा बढ़ते देख कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी। रात में पुलिस सायरन की आवाज सुनकर छात्रों का हंगामा शान्त हो सका। बताते चलें कि जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए त्रिपुला पावर हाउस से अलग से करोड़ो रूपये खर्च कर लाइन बिछाई गयी है बुधवार दोपहर से सप्लाई बाधित होने की सूचना के बाद भी विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के कानों में जूं तक नही रेंगी। जबकि विभाग को लाखों रूपये का भुगतान हर माह विद्यालय की ओर से किया जाता है। इतना ही नही विद्यालय में भी लाखो की लागत से दो – दो जनरेटर वैकल्पिक व्यवस्था की गयी है फिर भी छात्रों को इस भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति न देना विद्यालय प्रशासन की लापरवाही भी साफ दर्शाती है। ऐसे स्थिति में छात्रों द्वारा हंगामा काटना लाजमी है। मामले में अमरनाथ राय ने कहा कि छात्रों द्वारा लगाये गये आरोप बेबुनियाद हैं। विद्युत विभाग को सूचना दी गयी थी परन्तु शाम तक लाइन फाल्ट सही नही किया जा सका। विद्यालय में एक ही जनरेटर उपलब्ध है दूसरा जनरेटर किराये पर लिया गया है जो कि जनरेटर खराब होने की दशा में ही प्रयोग किया जाता है। विद्यालय मे उपलब्ध जनरेटर पूरे कैम्पस को विद्युत आपूर्ति देने में सक्षम नही है ज्यादा क्षमता वाले जनरेटर के लिए विद्यालय द्वारा विभाग को लिखित सूचना देकर मांग की गयी है। अवर अभियन्ता आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि बे्रक डाउन अधिक होने की वजह से विद्युत फाल्ट ठीक करने में अधिक समय लग गया अब विद्यालय की आपूर्ति जारी है।

जवाहर नवोदय विद्यालय में बुधवार दोपहर से विद्युत आपूर्ति न मिलने से जहां छात्र छात्राआंे को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा वहीं छात्रा रौनक सिंह भीषण गर्मी के चलते चक्कर खाकर गिर गयी। जिससे विद्यालय के छात्र छात्राओं का प्रशासन के प्रति आक्रोश और बढ़ गया।

अनुज मौर्य/अशोक यादव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest