32.4 C
Raebareli
Friday, May 15, 2026

बालिका का रेता गला, हालत गंभीर

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजामऊ गांव में बीती देर रात एक 15 वर्षीय बालिका की गांव के ही कुछ लोगों ने चाकू से गला रेत कर हत्या करने की कोषिष की। बालिका के चीख-पुकार मचाने पर लोग भाग खड़े हुए। गंभीर रूप से घायल बालिका घर पहुंची तब आनन-फानन परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लायें जहां से लखनऊ ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजामऊ गांव में सोमवार की रात लगभग 9 बजे गांव के प्रताप बहादुर सिंह की पुत्री सलोनी (15) अपनी बहन उर्वशी के साथ खेतों में जानवरों को देखने गई थी। तभी वापस लौटते समय गांव के ही राम कुमार, सत्यनारायण व विजय पुत्रगण मुन्नी लाल ने उसे पकड़ लिया और चाकू से उसके गले पर प्रहार कर दिया। पीड़िता और उसकी बहन की चीख-पुकार पर वह सभी मौके से भाग गए। घायल बालिका रोती-बिलखती घर पहुंची तो आनन-फानन में परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरांवा पहुंचाया जहां गंभीर हालत में उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रिफर कर दिया गया। पीड़िता के पिता प्रताप बहादुर सिंह ने बताया कि गांव के राम कुमार, सत्यनारायण व विजय ने पुरानी दुश्मनी में उसकी पुत्री पर चाकू से हमला किया है। कोतवाल रवेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है मुकदमा पंजीकृत कर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

रिपोर्ट: अमित अवस्थी

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest