जगतपुर (रायबरेली)। विकास क्षेत्र के जगतपुर कस्बे के निकट इसौर नाला पुल पर देर रात ट्रक अनियंत्रित होकर लटक गया ।गनीमत रही की वह नीचे नही गिरा। नही तो यमुना हाईवे की घटना दोहरा जाती हलांकि कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ। ड्राइवर ने जानकारी दी है कि ट्रक का अगला टायर दग जाने के कारण यह घटना घटी हालांकि 3 दिन से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण ड्राइवर ट्रक को परेशानी हो रही है ।और वही उसने बताया कि मालिक उसका जो मेरठ से क्रेन भेज चुका है जो 2-1 दिन में सहायता मिल जाएगी यहां रायबरेली के क्रेन वालों ने ₹65000 बताएं जो कि उसे अत्यधिक लगे।
रिपोर्ट- अनुज मौर्य/मनीष श्रीवास्तव














