37.4 C
Raebareli
Thursday, May 14, 2026

पटाखे दगाना युवक को पड़ा भारी, हो गया उसके साथ ये कांड

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली)। दीपावली के बचे पटाखे दगाने के चक्कर में रसेहता निवासी 26 वर्षीय युवक घायल हो गया। घायलावस्था में युवक को परिजन सीएचसी महराजगंज लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार रसेहता निवासी सुरेंद्र (26) पुत्र सत्तन दीपावली में दगाने से बचें हुए पटाखों को सोमवार को दोपहर बाद दगा रहे थे। तीन चार पटाखों में दियासलाई से आग पकड़ाने के बाद भी नहीं दगने पर हाथ से उठाकर देखते वक्त आग पकड़ चुका पटाखा हाथ में ही दग गया जिससे सुरेंद्र घायल हो गया। घायल होते ही परिजन उसे सी एच सी महराजगंज लेकर आये। जहां चिकित्सकों ने घायल सुरेंद्र की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार कर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है।

अनुज मौर्य/अशोक यादव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest