33.6 C
Raebareli
Monday, May 18, 2026

निगोहां पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

निगोहां (लखनऊ)। निगोहां पुलिस ने एक गांजा तस्कर को मुखबिर की सूचना पर अवैध गांजे के साथ किया गिरफ्तार प्राप्त जानकारी के मुताबिक निगोहां थाना अध्यक्ष जगदीश पांडेय एस आई सुनील कुमार मय हमराह थाना क्षेत्र के अंतर्गत भ्रमण के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली की ग्राम अघैया प्राइमरी पाठशाला के पास एक गांजा तस्कर गांजा लेकर कहीं जाने की फिराक में है अगर जल्दी किया जाए तो वह पकड़ा जा सकता है पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंची जहां पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई पड़ा पुलिस को देख कर वह युवक भागने का प्रयास करने लगा लेकिन वह भागने में असफल रहा पुलिस ने दौड़ा कर उसे मौके पर ही दबोच लिया नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम सहदेव रावत पुत्र स्वर्गीय चतुरी लाल निवासी अघैया थाना निगोहां जनपद लखनऊ बताया जमा तलाशी के दौरान उसके पास से एक गमछे में अवैध 400 ग्राम गांजा बरामद हुआ पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की उसने बताया कि चोरी चुपके पिछले तीन-चार महीने से रिक्शा चलाने के साथ साथ गांजा बेचने का काम भी करते थे निगोहां पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना निगोहां लेकर आई अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस व अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया

धीरेंद्र बहादुर सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest