34.7 C
Raebareli
Monday, May 18, 2026

नाली के विवाद में दो पक्षों में जब निकल आये लाठियां एवं कुल्हाड़ी और फिर हुआ ये

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

बछरावां (रायबरेली)। बछरावां थाना क्षेत्र के विशुनपुर ग्राम सभा में नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठियां एवं कुल्हाड़ी चलीं । घटनाक्रम के अनुसार राहुल पुत्र रामनरेश 24 वर्ष निवासी बिशनपुर ने बताया कि राजेंद्र कुमार पुत्र नन्हा ने पहले अपनी नाली बंद कर रखी थी। फिर आज किसी वजह से उन्होंने नाली पुनः खोल दी ।नाली खोलने पर राहुल ने एतराज जताया । इसके पश्चात आपस में कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष आपस में मारपीट पर आमादा हो गए। और देखते-देखते लाठियां और कुल्हाड़ीओ से एक-दूसरे पर वार कर दिया । इस घटना में एक पक्ष राहुल पुत्र रामनरेश 24 वर्ष चंद्रप्रकाश पुत्र रामनरेश 28 वर्ष एवं राम रानी पत्नी रामनरेश उम्र 50 वर्ष तथा दूसरा पक्ष राजेंद्र कुमार पुत्र नन्ना 30 वर्ष निर्मला पत्नी नंदा 48 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें ग्रामीणों एवं एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी बछरावां लाया गया । जहां पर इनका इलाज चल रहा है। इस संदर्भ में जब थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि तहरीर अभी प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।

रिपोर्ट -अनुज मौर्य/अनूप कुमार सिंह

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest