41.7 C
Raebareli
Thursday, May 14, 2026

नहर मे कूदी युवती, पुलिस कर रही तलाश

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

तिलोई (अमेठी)। -तहसील क्षेत्र की कोतवाली मोहनगंज थाना क्षेत्र से निकलने वाली जौनपुर नहर में राजामऊ पुल से 19 वर्षीय युवती ने रविवार को दिन में छलांग लगा कर नहर में कूद गई । सूचना पर पहुंची पुलिस उसकी तलाश की। लेकिन उसका पता नहीं चल पाया था ।

जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के ग्राम डिहवा निवासी सत्यपाल मौर्य की पुत्री अंकिता नहर में छलांग लगाकर कूद गयी पानी का बहाव इतना तेज था की उक्त लड़की पानी के तेज बहाव में बहती हुई चली गई। बताते है कि उक्त लड़की बस से आई थी जिसने पुल पर बस रुकवाकर स्वयं दौड़ कर नहर में कूद गई बस चालक ने स्वयं 100 न0 पुलिस को सूचना दी । फिर हाल पानी का बहाव नहर में इतना तेज चल रहा है कि मोहनगंज थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह दलबल के साथ जैसे ही पहुंचे हैं तुरंत नहर में कूद गए व उसकी काफी खोजबीन की पुलिस ने जाल भी लगवाया तथा नहर विभाग खंड 28 के अधिकारियों को इसकी सूचना भी दी पानी का बहाव काफी कम किया गया उसके बावजूद भी कई किलोमीटर तक तलाश देर शाम तक जारी रहा लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है नहर में कूदी युवती के भाई ने बताया कि मेरी बहन जगदीशपुर सामान लेने के लिए गई थी वहीं प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिली है खोजबीन जारी है।

मोजीम खान रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest