32.4 C
Raebareli
Friday, May 15, 2026

डीएम ने कलेक्ट्रेट का किया औचक निरीक्षण

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कलेक्ट्रेट के विभिन्न कार्यालय कक्षों का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निबंधन, सयुक्त कार्यालय, प्रशासनिक कार्यालय, मुख्य राजस्व अभिलेखागार, शस्त्रलिपिक कार्यालय, लोकवाणी आदि कक्षों का निरीक्षण किया। सम्बन्धित पटल सहायकों से उनके नाम कार्य आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा सम्बन्धित अधिकारी, पटल सहायको को निर्देश दिये कि पत्रावलियों का रख-रखाव को बेहतर तरीके से हो ताकि पत्रावली तत्काल मिल जाये साथ ही पत्रावलियों की लिस्ट संदर्भ आदि का लेखा-जोखा रजिस्टर रहे। उन्होंने कहा कि पत्रावली पूरी तरह से साफ सुथरी रहे पटल सहायकों के इर्द-गिर्द किसी प्रकार की कोई गन्दगी व धूल आदि न रहे। कार्यालयों में धु्रमपान पूरी तरह से निषेद्ध है। अतः किसी भी प्रकार का ध्रुमपान कार्यालय न किया जाये और न ही किसी को करने दिया जाये। पटल सहायको की जानकारी लेते हुए निर्देश दिये कि कार्यो को समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाये एवं रजिस्टर ऑफ रजिस्टर न बने हो तो उन्हें तत्काल बनवाया जाये और रजिस्टरों में सम्पूर्ण विवरण को अंकित किया जाये।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वि0रा0 डा0 राजेश कुमार प्रजापति, सिटी मजिस्ट्रेट जय चन्द्र पाण्डेय भी उपस्थित थे।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest