33.6 C
Raebareli
Tuesday, May 19, 2026

ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

गदागंज (रायबरेली)। कहते हैं कि थोड़ी सी लापरवाही से बहुत बड़ी दुर्घटना घट जाती हैं और इस तरीके की दुर्घटनाओं में कभी-कभी लोगों को अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ता है ऐसा ही एक मामला गदागंज थाना क्षेत्र में देखने को मिला जहां नौटंकी देखकर बाइक से लौट रहे तीन युवकों की एक ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई । जिसमें तीनों बाइक सवार युवकों की मौत हो गई है । दुर्घटना उन्नाव – प्रयागराज मार्ग पर लल्ली की चक्की के पास हुई है। गदागंज थाना क्षेत्र के बुढ़ानपुर निवासी तीन युवक बसंत लाल साहू पुत्र राम प्रसाद 30, मो शहाब पुत्र निजाम 28 और संजय कुमार पुत्र अमरनाथ 18 बाइक से पास के गांव तिवारी पुर नौटंकी देखने गए थे वहां से रात करीब तीन बजे तीनों युवक वापस अपने घर जा रहे थे । उनकी बाइक जैसे ही उन्नाव – प्रयागराज मार्ग पर लल्ली की चक्की के पास अाई , सामने से मिट्टी ढो रहा ट्रैक्टर अचानक आ गया । जिससे उनकी बाइक भिड़ गई । ट्रैक्टर और बाइक दोनों की गति काफी अधिक थी । जिसके कारण तीनों युवक ट्रैक्टर की चपेट में आकर घायल हो गए। दुर्घटना के काफी देर बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों बाइक सवारो को ऊंचाहार सी एच सी पहुंचाया । जहां डाक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

अनुज मौर्य /मनोज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest