36.5 C
Raebareli
Sunday, May 17, 2026

ट्रक में फंसी थी बाइक और बाइक सवार 4 किमी तक घसीटता रहा

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सलोन (रायबरेली)। आज सलोन थाना क्षेत्र में रायबरेली-प्रतापगढ़ मार्ग पर सुबह लगभग 8 बजे गणेशगंज के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दिया।टक्कर के बाद मोटरसाइकिल सवार मोटरसाइकिल सहित ट्रक में फंस गया।ट्रक चालक ने बचने के चक्कर ट्रक की गति बढ़ा दी।आनन फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गयी।इस तरह वह लगभग 4 किमी0 तक घसीटता रहा।पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से रतासों के पास ट्रक को रोक लिया गया।वहीं ट्रक में फंसे मोटरसाइकिल सवार रामलाल पुत्र बिंदेश्वरी (45 वर्ष)निवासी पूरे सूबेदार मजरे रतासों थाना कोतवाली सलोन को बाहर निकाला गया।लेकिन तब तक रामलाल की मौत हो चुकी थी।

लोगों ने बताया कि रामलाल सुबह खेत से कद्दू तोड़कर सलोन सब्जी मंडी आ रहा था।फिलहाल पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है वही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest