37.3 C
Raebareli
Monday, May 18, 2026

जब महिला हो गई चिराग का शिकार

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महाराजगंज (रायबरेली)। तहसील क्षेत्र के चौकी थुलेंडी के गांव घुरौना में हाथों में जलता चिराग लेकर सामान खोज रही 30 वर्षीय महिला के ऊपर चिराग गिर जाने से आग लग गई और वह धू-धू कर जलने लगी शोर मचाने पर परिजन वहां पहुंचे और आग पर किसी तरह काबू पाया इलाज के लिए उसे सीएचसी लाया गया जहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है मिली जानकारी के मुताबिक गांव निवासी अयोध्या की पत्नी उमा 30 बीती देर रात हाथों में चिराग लेकर कोठरी में कोई सामान खोज रही थी कि अचानक संतुलन बिगड़ने से चिराग उसके ऊपर गिर पड़ा और कपड़ों में आग लग गई चिल्लाकर वह बाहर भागी परिजन दौड़े और उन्होंने आग को बुझाया लेकिन वह बुरी तरह झुलस गई थी इलाज के लिए उसे महाराजगंज सीएसी में लाया गया जहां डाक्टरो ने बताया कि वह लगभग 80% जल चुकी है हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

अनुज मौर्य/अशोक यादव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest