बछरावां विधायक विधायक रामनरेश रावत एवं जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू ने क्षेत्र के अतरेहटा पाली मऊ रानी का पुरवा एवं कस्बे मे जनता से मिलकर हालचाल लिया लोगों से अपील की लाकडाउन का पालन करें घर में रहे सुरक्षित रहे।
विधायक ने बताया कि बछरावां विधानसभा क्षेत्र में जनता को नहीं होगी कोई परेशानी वही ब्लॉक प्रमुख ने कहा की आपदा के समय राजनीति के बजाय असहाय लोगों की करें मदद ।
इस मौके पर भाजपा नेता विद्यासागर अवस्थी भाजपा युवा जिला मंत्री सुनील मौर्या साईं सेवा समिति के कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार सुशील पांडे बजरंग दल संयोजक प्रदीप श्रीमाली आदि मौजूद रहे।
अशोक यादव रिपोर्ट














