37.2 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

गढ्ढायुक्त व टूटी-फूटी सड़कों को तत्काल अधिकारी करें दुरूस्त वरना कार्यवाही के लिए रहे तैयार : नेहा शर्मा

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

डीएम ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों का किया निरीक्षण

रायबरेली। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कलेक्ट्रेट के जनपद के नगर पालिका परिषद, सुपर मार्केट, कहारों का अड्डा, सिविल लाईन गुलाब रोड, किला बाजार, एमजीआईसी इण्टर कालेज, गोराबाजार व हरचन्दपुर आदि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका परिषद की साफ-सफाई की सड़क की मरम्मत व गढ्ढों को ठीक कराने के लिए सम्बन्धित अधिकारी नगर पालिका, पीडब्ल्यूडी, जल निगम आदि को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सड़क पर जहां सड़के टूट-फूट व गढ्ढा युक्त है उसे तत्काल दुरूस्त करें। जहां-जहां सीवर लाईन, नालियां आदि में चोक व कुड़ा यदि कही जमा हो उसको तत्काल हटवाये और ठीक करवाये। इसके अलावा नगर पालिका, नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। दुकानों व सड़कों के आगे किसी का भी किसी प्रकार का अतिक्रमण न किया जाये, इस पर विशेष ध्यान रखें। इसके अलावा जगहों पर भी निरीक्षण किया व उचित दिशा निर्देश अधिकारियों को दिये।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest