15.5 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

खो-खो की बालिका यूपी टीम में चयन

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

हरचंदपुर (रायबरेली)। क्षेत्र के गंगागंज स्थित चंद्रपाल इंटर कालेज की तीन बालिका काजल, पूनम, विनीता का राष्ट्रीय स्तर की माध्यमिक प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की अंडर-17 बालिका खो-खो टीम में चयन हुआ। ये सभी खिलाड़ी 30 अक्टूबर से एक नवम्बर 2018 तक भद्रा राजस्थान में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की माध्यमिक प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश बालिका टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी और काजल उत्तर प्रदेश अंडर-17 बालिका खो-खो टीम की कप्तान होंगी। सभी खिलाड़ी 28 तारीख को राज्य विद्यालयीय क्रीडा संस्थान फैजाबाद से भद्रा राजस्थान के लिए प्रतिभाग करेंगी। चयनित खिलाड़ी पूर्व माध्यमिक विद्यालय पूरे मौहारी के खेल अनुदेशक व अंतरराष्ट्रीय खो-खो रेफरी सत्य प्रकाश तिवारी की देखरेख में प्रशिक्षण ग्रहण करती हैं। इस उपलब्धि के लिए चंद्रपाल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य यशवंत सिंह ने खिलाडिय़ों को बधाई दी।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest