38.7 C
Raebareli
Thursday, May 14, 2026

किसानों के साथ मुख्यमंत्री से मिले एमएलसी

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। सरेनी विकास खंड के दूलापुर में किसानों द्वारा पानी की समस्या को लेकर बीते एक सप्ताह से चल रहे धरने की सूचना पर जहां एमएलसी ने धरना स्थल पर पंहुचकर किसानों को त्वरित कार्यवाही का भरोसा दिलाकर अनशन तुड़वाया तो वहीं अगले दिन एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री योगी से सरेनी के किसानों को साथ लेकर मुलाकात की और नहरों में पानी की समस्या से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने एमएलसी के अनुरोध को तुरंत संज्ञान में लेकर संबंधित अधिकारियों को अपने कार्यालय बुलाकर कड़ी फटकार लगाई एवं अधिकारियों को सरेनी क्षेत्र के खजूरगांव रजबहा सहित सभी सभी सिंचाई क्षेत्रों में तत्काल पानी पहुंचाने का आदेश दिया और तुरंत कार्यवाही कर सूचित करने को कहा। इस मौके पर गंगा प्रसाद त्रिवेदी उर्फ रजौले त्रिवेदी, कृपा शंकर तिवारी, शशिकांत तिवारी, राजेन्द्र विश्वकर्मा, सुरेंद्र्र तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest