45.5 C
Raebareli
Monday, May 18, 2026

किसानों की उम्मीद पर पानी फेरती नहर विभाग की लापरवाही

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

डलमऊ (रायबरेली)। नहर विभाग की लापरवाही कहीं किसानों को न ले डूबे इसकी चिंता आए दिन किसानों को सताती है मामला डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के जोहवा नटकी गांव का है जहां लगभग 2 महीने पहले शारदा सहायक नहर में पानी के दबाव के कारण शारदा नहर से एक शाखा आम्बा गांव को जाने वाली नहरी की पुलिया में पड़े पाइप बह गए थे जिसके कारण अधिक मात्रा में शारदा नहर का पानी छोटी नहरी में पटरियों के ऊपर से बहने के कारण जगह-जगह नहर की पटरी कट गई थी जिसकी वजह से क्षेत्र के किसानों की सैकड़ों बीघे धान की फसल जल मग्न होकर बर्बाद हो गई थी वही अभी तक उक्त पुलिया का नहर विभाग की ओर से सही नहीं कराया गया जबकि क्षेत्र के कुछ किसानों ने गेहूं की बुवाई कर ली है और उनको फसल की सिंचाई के लिए नहर के पानी की आवश्यकता है और कुछ किसान गेहूं की फसल की बुवाई करना आरंभ कर दिया है अगर नहर की पुलिया की मरम्मत नहीं कराई गई और शारदा नहर का पानी नहर में छोड़ा गया तो क्षेत्र के किसानों के गेहूं की फसल धान की फसल जैसे जलमग्न होकर नष्ट हो जाएगी ।

अनुज मौर्य/विमल मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest