25.1 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

कई जगहों पर देर से शुरू हुआ मतदान।

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। कई बार के प्रशिक्षण के बाद भी पीठासीन अधिकारियों की हीलाहवाली की वजह से जनपद में कई जगहों पर मतदान देरी से शुरू हुआ।जिससे लोगों को काफी देर तक लाइन में खड़ा रहना पड़ा।रायबरेली सदर विधानसभा में हरदासपुर के इंटर कालेज बूथ पर 10 मिनट देरी से व राही ब्लॉक के सराय मुगला बूथ पर 25 मिनट की देरी से मतदान शुरू हुआ।

बिना कंट्रोल यूनिट ऑन किये शुरू करवाया मतदान।
सदर विधानसभा के हरदासपुर के इंटर कालेज बूथ पर बिना मशीन ऑन किये ही वोट डलवाने हेतु भेजा, जब मशीन से आवाज नही आई तो उस जागरूक मतदाता ने कहा कि मशीन से कोई आवाज़ क्यों नही आई और वीवीपैट में पर्ची भी नही दिखी।इस पर माइक्रो ऑब्जर्वर ने कहा कि पीठासीन साहब मशीन तो ऑन कर दीजिए।इसके बाद फिर कंट्रोल यूनिट को ऑन किया गया तो मतदान शुरू हुआ।

अनुज मौर्य/पवन मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest