45.4 C
Raebareli
Tuesday, May 26, 2026

एमएलसी ने सैकड़ों गरीबों में वितरित किए कंबल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने जिला पंचायत के सभागार में गरीब, असहाय एवं निरक्षित वृद्धजनों को ठंड से राहत दिलाये जाने के लिए 300 कंबल का वितरण किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि लोगों को ठंड से बचाने के लिए सरकार, प्रशासन आदि द्वारा कंबल वितरित किया जा रहा है। प्रदेश सरकार की योजना है कि सभी गरीब पात्र व्यक्तियों को ठंड से राहत देने के लिए और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाये, यह हमारा और सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि उप जिलाधिकारी सदर तहसील और उनके सहयोगियों द्वारा कंबल वितरण के लाभार्थियों की सूची का जो चयन किया गया है उसके लिए मैं उन्हें और उसके समस्त स्टाफ को धन्यवाद देता हूं। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, एसडीएम सदर शशांक त्रिपाठी, एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, तहसीलदार सदर प्रतीत आदि उपस्थित रहे।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest