18.5 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

ऊँचाहार में सीओ विनीत सिंह के नेतृत्व में मुस्लिम महिलाओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

ऊँचाहार (रायबरेली)।आज ऊँचाहार में क्षेत्राधिकारी विनीत सिंह व कोतवाल ऊँचाहार ब्रजमोहन के नेतृत्व में नगर पंचायत ऊँचाहार की हजारों की संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली इस मतदाता जागरूकता रैली में महिलाएं हाथों में तख्तियां लेकर व सारा काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो आदि नारा लगाते हुए सबको वोट डालने के लिए जागरूक कर रही थी यह मतदाता जागरूकता रैली ऊँचाहार नगर के बस स्टॉप, रेलवे क्रॉसिंग, फड़ ऊँचाहार कस्बा, ऊँचाहार चौराहा आदि स्थानों तक निकाली गई जिसमें मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य क्षेत्राधिकारी विनीत सिंह, कोतवाल बृजमोहन ,नगर पंचायत ऊँचाहार अध्यक्ष शाहीन सुल्तान ने लोगों को वोट डालने के लिए जागरूक किया और लोगों को वोट के महत्व को बताया क्षेत्राधिकारी विनीत सिंह ने मतदाताओं से कहा कि किसी भी अफवाह से दूर रहें अगर कोई किसी भी तरह की अफवाह फैलाता है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें आज इस मतदाता जागरूकता रैली में प्रमुख रूप से क्षेत्राधिकारी विनीत सिंह कोतवाल ऊँचाहार बृजमोहन नगर पंचायत अध्यक्ष ऊँचाहार चाहिल सुल्तान ऊँचाहार कोतवाली का समस्त स्टाफ व नगर पंचायत ऊंचाहार के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

अनुज मौर्य /मनोज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest