37.1 C
Raebareli
Thursday, May 14, 2026

अब बहेगी विकास की गंगा: राकेश प्रताप सिंह

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

शिवगढ़ (रायबरेली)। पूर्व एमएलसी राजा राकेश सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने विकास कार्यों को देखते हुए रायबरेली को गोद लेकर एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। अब रायबरेली का चैमुखी विकास होगा। श्री सिंह ने कहा कि कहने को तो रायबरेली वीवीआइपी जनपद है और एक लंबे आरसे से कांग्रेस की हाईकमान रही सोनिया गांधी का संसदीय क्षेत्र रहा है। इसके बावजूद हमेशा विकास कार्यों को लेकर इसकी उपेक्षा हुई। बछरावां विधायक रामनरेश रावत व युवा भाजपा नेता शरद सिंह ने बताया कि केंद्र्रीय मंत्री अरुण जेटली ने विकास कार्यों को देखते हुए जनपद का चैमुखी विकास कराने के लिए हाल ही में रायबरेली को गोद लिया है। जिसकी जानकारी प्रदेश प्रवक्ता हीरो बाजपेई एवं अरुण जेटली के प्रतिनिधि द्वारा दी गई है जो बहुत ही खुशी की बात है। पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, विद्यासागर अवस्थी, एमएलसी प्रतिनिधि सत्येंद्र सिंह भदौरिया, शिवगढ़ भाजपा मंडल महामंत्री रवींद्र कुमार, प्रधान संघ अध्यक्ष विनोद सिंह ने प्रेस कान्फेंस को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश प्रवक्ता हीरो बाजपेई से अनुरोध किया गया है कि शीघ्र ही जनपद का भ्रमण कर एक योजना बनाकर कार्य प्रारंभ करें। जिससे जनपद का सर्वांगीण विकास हो सके। रविंद्र कुमार ने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासन में सिर्फ अपनी झोलियां भरने का काम किया। यही कारण है कि रायबरेली हमेशा से ही उपेक्षा का शिकार रहा है।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest