33.5 C
Raebareli
Thursday, May 21, 2026

अज्ञात वाहन बना सड़क पार कर रहे अज्ञात युवक के लिए यमराज

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

बछरावां (रायबरेली) । थाना क्षेत्र के अंतर्गत कन्नावा गांव के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय लोगों द्वारा पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है । जानकारी के अनुसार बीती लगभग रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से लगभग 35 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई है ।मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा सघन तलाशी के दौरान कोई भी ऐसा कागजात नहीं मिला जिससे कि व्यक्ति की पहचान हो सके। इस संबंध में थाना अध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। क्षेत्रीय लोगों द्वारा शव की पहचान कराई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी है। उपनिरीक्षक सत्येंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई है । युवक नीली जींस की पैंट और टीशर्ट पहने हुए था।

अनुज मौर्य/अनूप सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest