34 C
Raebareli
Monday, May 18, 2026

अगर आप जा रहे है लालगंज तो जान ले ये बात, रेलवे क्रासिंग फाटक दो दिन बंद रहेगा रुट डायवर्ट

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली (लालगंज)। क्षेत्र लालगंज रेलवे स्टेशन लखनऊ रेलवे क्रॉसिंग की मरम्मत के लिए लखनऊ रोड रेलवे क्रॉसिंग फाटक 2 दिन के लिए बंद रहेगा आने जाने वाले वाहनों का रूट परिवर्तन किया गया है इस विषय में स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह ने बताया कि पीडब्ल्यूडी आई डलमऊ ने जानकारी दी है कि लखनऊ रोड रेलवे क्रॉसिंग बंद रहेगा फाटक नंबर 72 सी 22 वा 23 को सुबह 8:00 बजे से शाम के 6:00 बजे तक बंद रहेगा रूट परिवर्तन पुलिस द्वारा किया गया है। इस मामले में पर कस्बा इंचार्ज अजय यादव ने बताया कि लखनऊ रूट से आने वाले वाहनों को तहसील गेट के सामने से रूट डायवर्ट किया गया है। आने जाने वाले सभी वाहन उसी साइड से निकलेंगे जिसमें किसी तरह दिक्कतें न हो।पुलिस की ड्यूटी रहेगी मुस्तैद।

अनुज मौर्य/सन्दीप फ़िज़ा रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest