39.3 C
Raebareli
Wednesday, June 10, 2026

Reliance Jio ने उतारा 594 और 297 रु का नया प्लान; वैलेडिटी, डेटा समेत पूरी डिटेल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

जियो के सभी एप्स के लिए फ्री सब्सक्रिप्शन भी कस्टमर्स को मिलेगा.

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपने कस्टमर्स के लिए दो नए प्लान पेश किए हैं. यह प्लान 594 रुपये और 297 रुपये में मिलेंगे. खास बात यह कि इन प्लान का फायदा जियो के उन कस्टमर्स को होगा, जिनके पास जियोफोन (JioPhone) है. इस ऑफर का फायदा दूसरे स्मार्टफोन में जियो सिम यूज करने वाले कस्टमर्स को नहीं मिलेगा. आइए जानते हैं कस्टमर्स को इन दोनों प्लान में बेनेफिट मिलेंगे…

297 रुपये का प्लान

जियोफोन कस्टमर्स के लिए 297 रुपये वाले इस रिचार्ज प्लान की वैधता 84 दिन की है. इस रिचार्ज में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग मिल रही है. इसके साथ ही 42GB का इंटरनेट डेटा भी मिलेगा. यानी दिन में आप 500 MB डेटा हाई स्पीड में इस्तेमाल कर सकते हैं. एक दिन में 500 MB के बाद 64Kbps की स्पीड से डेटा मिलेगा. Jio के इस ऑफर में ग्राहकों को 28 दिनों के लिए 300 SMSफ्री मिल रहे हैं. यानी, 84 दिनों में आपको कुल 900 SMS फ्री मिलेंगे. साथ ही जियो के सभी एप्स के लिए फ्री सब्सक्रिप्शन भी कस्टमर्स को मिलेगा.

594 रुपये का प्लान

जियोफोन के लिए उपलब्ध 594 रुपये प्लान की वैधता 168 दिन है. इस पैक में ग्राहकों को कुल 84GB डेटा मिलेगा. एक दिन में 500MB हाईस्पीड डेटा मिलेगा. इसके बाद अनलिमिटेड डेटा 64 Kbpsकी स्पीड से मिलेगी. इस पैक में भी कस्टमर्स को 168 दिन के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी. साथ ही 28 दिनों के लिए 300 SMS फ्री मिल रहे हैं. ऐसे में 168 दिनों के लिए ग्राहकों को कुल 1,800 फ्री SMS मिलेंगे. Jio के इस पैक में Jio के सभी एप्स का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलेगा.

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest